श्री कृष्ण के अनमोल वचन – Krishna Quotes In Hindi
भगवान श्री कृष्ण ने महाभारत युद्ध के दौरान गीता के ये उपदेश अपने प्रिय शिष्य अर्जुन को दिए थे। गीता में दिए उपदेश आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं और मनुष्य को जीवन जीने की सही राह दिखाते हैं। श्री कृष्ण के उपदेश हमें धर्म के मार्ग पर चलते हुए अच्छे कर्म करने की शिक्षा देते हैं।
.png)
Krishna Quotes In Hindi
-
कर्म किए जाओ, फल की चिंता मत करो।
-
आत्मा अमर है, इसलिए मरने की चिंता मत करो।
-
इस संसार में कुछ भी स्थाई नहीं है।
-
नर्क के तीन द्वार हैं: काम, क्रोध और लोभ।
-
मौन सबसे अच्छा उत्तर है, किसी ऐसे व्यक्ति के लिए, जो आपके शब्दों को महत्व नही देता।
-
आत्मा का अंतिम लक्ष्य परमात्मा में मिल जाना होता है।
-
धर्म केवल कर्म से होता है, कर्म के बिना धर्म की कोई परिभाषा ही नहीं है।
-
अहंकार करने पर इंसान की प्रतिष्ठा, वंश, वैभव, तीनों ही समाप्त हो जाते हैं।
-
मैं सभी प्राणियों के हृदय में स्थित आत्मा हूँ।
-
सत्य कभी नष्ट नहीं हो सकता।
-
अच्छा करने से नहीं डरना चाहिए।
दिल को छू जाने वाले भगवान श्री कृष्ण के प्रेरक विचार – Heart Touching Inspirational Krishna Quotes In Hindi
.png)
भगवान श्री कृष्ण के प्रेरक विचार जीवन में सही मार्गदर्शन प्रदान करते हैं।
-
समय कभी नहीं रुकता, आज यदि बुरा चल रहा है तो कल अवश्य अच्छा आएगा।
-
आप केवल निस्वार्थ भाव से कर्म कीजिए, केवल वही आपके हाथ में है।
-
धर्म कर्म से होता है कर्म के बिना धर्म की कोई परिभाषा नहीं है।
-
"मैं श्रेष्ठ हूँ" यह आत्मविश्वास है, लेकिन "सिर्फ मैं ही श्रेष्ठ हूँ" यह अहंकार है।
-
प्रेम सदैव माफी मांगना पसंद करता है और अहंकार सदैव माफी सुनना पसंद करता है।
-
जो मार्ग ईश्वर ने आपके लिए खोला है, उसे कभी भी कोई बंद नहीं कर सकता!
-
जो कुछ हुआ, अच्छे के लिए हुआ। जो हो रहा है अच्छे के लिए हो रहा है। जो होगा वह भी अच्छे के लिए ही होगा।
भगवान श्री कृष्ण के विशेष विचार – Shree Krishna Quotes In Hindi
.png)
भगवान श्री कृष्ण के ये विचार हमें जीवन में सफलता प्राप्त करने और नकारात्मकता से बचने के लिए प्रेरित करते हैं:
-
इच्छा पूरी नहीं होती तो क्रोध बढ़ता है और इच्छा पूरी होती है तो लोभ बढ़ता है। इसलिये जीवन की हर स्थिति में धैर्य बनाये रखना।
-
धर्म केवल रास्ता दिखाता है, लेकिन मंजिल तक तो कर्म ही पहुँचाता है।
-
वह जो सभी इच्छाएं त्याग देता है, मैं और मेरा की लालसा तथा भावना से मुक्त हो जाता है। उसे शांति प्राप्त होती है।
-
अगर तुम्हें किसी ने दुखी किया है तो बुरा मत मानना। लोग उसी पेड़ पर पत्थर मारते है, जिस पेड़ पर ज्यादा मीठे फल होते हैं।
-
स्वार्थ से रिश्ते बनाने की कितनी भी कोशिश करें, वो कभी नही बनते हैं। और प्रेम से बने रिश्तों को कितना भी तोड़ने की कोशिश करें, वो कभी नही टूटते।
श्री कृष्ण के अनमोल वचन श्रीमद्भगवद्गीता में – Shri Krishna Quotes in Hindi
.png)
श्रीमद्भगवद्गीता में भगवान श्री कृष्ण के उपदेशों से हमें जीवन के कठिन समय में धैर्य रखने, सही कर्म करने और आत्मविश्वास बनाए रखने की शिक्षा मिलती है:
-
इंद्रियों के अधीन होने से मनुष्य के जीवन में विकार और परेशानियां आती है।
-
सुख-दुख का आना-जाना सर्दी-गर्मी के आने-जाने के जैसा ही है। इसलिए इन्हें सहन करना सीखना ही उचित है।
-
जीवन में वाणी को संयम में रखना अनिवार्य है क्योंकि वाणी से दिए हुए घाव कभी भरे नहीं जा सकते।
-
जो हुआ अच्छा हुआ, जो होगा अच्छा होगा। स्वयं को मुझ पर छोड़ दो अपने कर्म पर ध्यान दो।
महाभारत में श्री कृष्ण के कहे 10 अनमोल वचन – Mahabharat Quotes by Krishna in Hindi
.png)
महाभारत में भगवान श्री कृष्ण ने अर्जुन को कर्म और धर्म के मार्ग पर चलने के लिए कई प्रेरणादायक वचन दिए थे।
-
कर्म का फल व्यक्ति को उसी तरह ढूंढ़ लेता है, जैसे कोई बछड़ा सैकड़ों गायों के बीच अपनी मां को ढूंढ़ लेता है।
-
इस संसार में कुछ भी स्थाई नहीं है।
-
मैं सभी जीवों में विद्यमान हूं, मैं चींटी में भी विद्यमान हूं और हाथी में भी विद्यमान हूं।
-
जो लोग दूसरों की सहायता करते हैं, ईश्वर उनकी सहायता करते हैं।
-
आत्मा शरीर को वैसे ही छोड़ देती है, जैसे मनुष्य पुराने कपड़ों को उतार कर नए कपड़े धारण कर लेता है।
समाप्ति
भगवान श्री कृष्ण के ये अनमोल वचन जीवन में सही मार्गदर्शन देने के साथ-साथ हमें आत्मविश्वास, कर्म और सही जीवन मूल्य सिखाते हैं। इन उपदेशों को अपनाकर हम अपने जीवन को और भी बेहतर बना सकते हैं।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें